दोस्तों अगर आप अपने लिवर को साफ़ करके detoxify करना चाहते हैं तो हम आपको इस आर्टिकल में ऐसे best foods के बारे मैं बताएंगे जो कि आपके शरीर की सारी गंदगी को निकाल कर बाहर फेंक देंगे और आपके लिवर को healthy बनाने में आपकी मदद करेंगे।
लिवर को detoxify करना बहुत ही ज़्यादा important होता है क्योकि जो भी खाने पीने की चीज़े हम खाते हैं उसमे मैजूद toxins जो हैं वो धीरे धीरे हमारे लिवर के अंदर जमा होते रहते हैं और उसकी वजह से हमारे लिवर के अंदर बहुत सारी problems पैदा हो सकती हैं। इन toxins की वजह से आपके लिवर के अंदर सूजन आ सकती है , jaundice और hepatitis जैसी problems आपको हो सकती हैं , फैटी लिवर की problem आपको हो सकती है और लिवर जो है वो ultimately काम करना भी बंद कर सकता है।
इसीलिए बहुत ज़रूरी है के आप अपने लिवर को नियमित रूप से detoxify करते रहें जिससे कि वो अच्छे तरीके से काम करता रहे
Table of Contents
1- हरी पत्तेदार सब्जियां (Green leafy Vegetables)

लीवर को डिटॉक्स करने के लिए पत्तेदार सब्जियां बहुत फायदेमंद होती हैं, इसलिए आपको इन सब्जियों को नियमित रूप से खाना चाहिए।
वैसे तो हम इन सब्जियों को पका कर खाते हैं लेकिन अगर हम इन्हें सलाद के रूप में खाएं तो ये बहुत फायदेमंद होती हैं।
रोजाना सलाद के आधार पर इनमें से एक कटोरी खाने से आपका लिवर बहुत जल्दी डिटॉक्स हो जाएगा और लिवर से जुड़ी समस्याएं भी जल्दी दूर हो जाएंगी।
2 – अंकुरित दाल (Sprouts)

Sprouts के अंदर आपको बहुत सारे Vitamins और Minerals तो मिलते ही हैं और इसके साथ साथ इनके अंदर ऐसी properties भी होती हैं जो कि आपके बॉडी के अंदर के toxins को eliminate करने में काफी मदद करते हैं, Especially आपके लिवर के अंदर जमा जो toxins होते हैं वो बहुत आसानी से इनकी मदद से बॉडी से बाहर निकल जाते हैं।
इसके साथ साथ ये जितने भी स्प्राउट्स हैं उनके अंदर ऐसी चीज़े भी पायी जाती हैं जो कि आपके लिवर के enzymes को बूस्ट कर देती हैं जिसकी वजह से आपका digestion भी अच्छा हो जाता है।
अंकुरित दालों में विटामिन बी काम्प्लेक्स भी काफी मात्रा में पाया जाता है जिसकी वजह से आपके लिवर में काफी तेज़ी से improvement देखने को मिलता है।
3- चुकंदर (Beetroot)

चुकंदर के अंदर mainly 2 चीज़े पायी जाती हैं , एक होते हैं Nitrates और एक होते हैं Betalains ये दो चीज़े ऐसी होती हैं जो चुकंदर को आपके लिवर के लिए काफी ज़्यादा friendly बना देती हैं।
हमारे लिवर के अंदर कुछ ऐसे enzymes पाए जाते हैं जो लिवर को खुद से ही क्लीन या detoxify करते रहते हैं और ये दोनों ही चीज़े चुकंदर में पायी जाती हैं nitrates और betalains , इन दोनों के अंदर ये property होती है की लिवर के अंदर मौजूद आपके enzymes को बूस्ट कर देते हैं जो की आपके लिवर के detoxification के लिए ज़रूरी होते हैं।
इसकी वजह से क्या होता है के naturally आपका लिवर अपने आप को खुद ही क्लीन करता रहता है और इसके साथ साथ जो चुकंदर के अंदर एंटीऑक्सिडेंट्स मौजूद होते हैं वो आपके लिवर के cells को भी प्रोटेक्ट करते हैं और लिवर के अंदर जो सूजन आ जाती है जिसकी वजह से आपको भूक कम लगने लगती है , कई बार jaundice या hepatitis जैसी problems हो जाती हैं उनमे भी ये काफी ज़्यादा फायदा देती है।
चुकंदर को आप सब्जी बनाकर तो खाते ही हैं लेकिन लिवर को ठीक करने के लिए आप इसे सलाद में खाये या इसका जूस पीये एक ग्लास रोज़ाना।
4 – लहसुन (Garlic)

लहसुन के अंदर बहुत सारी मेडिसिनल प्रॉपर्टीज पायी जाती हैं। ये आपके कोलेस्ट्रॉल को भी कम करता है और आपके हार्ट हेल्थ के लिए भी बहुत ज़्यादा important होता है।
इसके साथ साथ लहसुन में Selenium भी पाया जाता है जो आपके लिवर की सेल्स को प्रोटेक्ट करके आपके लिवर को detoxify करने में आपकी मदद करता है और लिवर के अंदर जो जमा गन्दगी है उसको साफ़ करता है।
लहसुन आपके fatty liver के लिए भी बहुत बढ़िया चीज़ होती है , अगर आपके लिवर के चारों तरफ फैट जमा हो गया है, लिवर ठीक तरीके से काम नहीं कर पा रहा है तो उसमे भी लहसुन से आपको काफी फयदा मिलेगा।
लहसुन को रोज़ाना सुबह खाली पेट दो कलियाँ ज़रूर खाना चाहिए या लहसुन के suppliments भी ले सकते हैं।
5 – नींबू (Lemon)

नींबू के अंदर विटामिन c काफी मात्रा में होता है और विटामिन c एक बहुत ही बढ़िया natural antioxidant होता है और detoxifying agent होता है जो की हमारी body के अंदर जितने भी oxidative stress होते है जिसकी वजह से body के अंदर बहुत सारी problems पैदा हो सकती हैं उनको कम करता है और उसके साथ साथ आपके लिवर के अंदर की गन्दगी को भी साफ़ करता है।
नींबू आपके fatty लिवर के लिए भी बहुत अच्छा होता है और आपके लिवर के फैट को भी काम करता है।
नींबू वजन घटाने के लिए भी बहुत बढ़िया चीज़ है।
नींबू को रोज़ाना कम से कम दो बार पानी में निचोड़ कर पीने से आपको काफी फायदा मिलेगा।
6 – पपीता (Papaya)

पपीता आप पका हुआ भी खा सकते हैं और कच्चा भी खा सकते हैं , कच्चे पपीते की सब्जी बनाई जाती है और पका पपीता आप फल की तरह खा सकते हैं।
इसके साथ साथ पपीते के जो बीज होते हैं वो आपके लिवर के लिए काफी फायदेमंद होते हैं।
रोज़ाना पपीता खाने से आपका digestion भी improve होगा और आपकी लिवर हेल्थ भी इम्प्रूव होगी।
अगर आप पपीते को medicine के तोर पे use करना चाहते हैं तो आप पपीते के बीज को निकल कर सुखा लें और पीस कर रोज़ाना आधी चम्मच नींबू पानी के साथ लेने से आपके लिवर को बहुत जल्दी detoxify करेगा।
7 – अदरक (Ginger)

अदरक के अंदर बहुत सारी medicinal properties होती हैं और ये आपके लिवर को detoxify करने में भी मदद करता है।
अदरक के अंदर बहुत सारे ऐसे antioxidants होते हैं जो आपके लिवर cells को protect करने का काम करते हैं , fatty लिवर में भी आपको इससे फयदा मिलता है और इसकी वजह से आपके लिवर enzymes भी बूस्ट होते हैं।
इस सब की वजह से आपका लिवर अच्छी तरह से काम कर पाता है और अपने अंदर के टॉक्सिन्स को बाहर निकाल पाता है।
अगर आप अदरक को as a medicine use करना चाहते हैं तो इसका पानी लेना सबसे बढ़िया होता है।
इसका पानी बनाने के लिए आप एक ग्लास में पानी ले लीजिये और उसको उबाल लीजिये और उसी उबलते पानी में एक चम्मच घिसा हुआ अदरक डालना है और उसके बाद उस पानी को तीन चार बार और उबाल लेना है और उसके बाद उसको छान के इस पानी को दिन में एक या दो बार पीना है।
दोस्तों लिवर को ठीक रखने के लिए बहुत सारे घरेलु उपाए होते हैं , इनमे से कुछ उपाए मैंने आपको इस आर्टिकल में बताये।
लेकिन हमेशा ध्यान रखिये ये सारी चीज़े आपके लिवर को फयदा तो करती हैं लेकिन अगर आपको कोई भी लिवर से जुडी बड़ी समस्या हो तो आप पहले अपने डॉक्टर से मिलये उसके साथ साथ आप ये चीज़े भी खा सकते हैं।
आपकी अच्छी हेल्थ की हम कामना करते हैं। Sehat Talk पर आने के लिए बहुत बहुत धन्यवाद।
Sources- healthline I webmd I wikipedia I reliable books


[…] विभिन्न अंगों जैसे कि हृदय, किडनी, और लिवर के लिए भी फायदेमंद होता […]