कोलेस्ट्रॉल कम करने का रामबाण इलाज!

दोस्तों कोलेस्ट्रॉल !!

कोलेस्ट्रॉल एक ऐसी चीज़ है जो आपके हार्ट diseases को पैदा करने के लिए एक बहुत ही बड़ा responsible फैक्टर है। 

2 तरह के कोलेस्ट्रॉल हमारी बॉडी के अंदर पाए जाते हैं, एक होता है LDL कोलेस्ट्रॉल और एक होता HDL कोलेस्ट्रॉल। 

LDL एक bad कोलेस्ट्रॉल होता है , ये हमारी नसों के अंदर जमा हो जाता है , वहां पर ब्लॉकेज पैदा करने का काम करता है और हमारे शरीर के लिए बुरा होता है। 

HDL कोलेस्ट्रॉल एक अच्छा यानी good कोलेस्ट्रॉल कहलाता है क्यूकि यह प्रोटेक्टिव होता है, हमारी बॉडी को प्रोटेक्ट करता है , हमारे हार्ट को प्रोटेक्ट करता है और LDL कोलेस्ट्रॉल को कम करने का काम करता है। 

वैसे तो कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए diet, lifestyle और weight management बहुत ही important factors होते हैं लेकिन इसके साथ-साथ कुछ ऐसे घरेलु नुस्खे हैं जो कि कोलेस्ट्रॉल को कम करने का काम करते हैं। 

इस आर्टिकल से आप  ऐसे घरेलु नुस्खे सीखेंगे जो कि आपके कोलेस्ट्रॉल को कम करने का काम करेंगे और आपके हार्ट और हाई ब्लड प्रेशर की समस्या को भी दूर करेंगे।

कोलेस्ट्रॉल-(cholesterol)-को-तुरंत-कम-करें

दोस्तों अगर आपका कोलेस्ट्रॉल level बड़ा हुआ है और आप उसे कम करना चाहते हैं तो सबसे अच्छी चीज़ और सबसे पहली चीज़ जो आप कर सकते हैं अपने लिए वो है अपनी diet को control करना या modify करना। 

कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए regular exercise और healthy lifestyle का भी बहुत बड़ा role होता है।अपनी diet को modify करके आप अपने कोलेस्ट्रॉल को तेज़ी से कम कैसे कर सकते हैं। 

इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे के कोलेस्ट्रॉल को कैसे कम किया जाये और कोलेस्ट्रॉल को बढ़ने से कैसे रोका जाये और अगर आपका कोलेस्ट्रॉल बड़ा हुआ है तो क्या खाने से आपका कोलेस्ट्रॉल लेवल कम हो सकता है।

1- लहसुन (Garlic)

lehsun-se-cholesterol-kaise-kam-karen

लहसुन एक बहुत ही बढ़िया सुपरफूड है आपके कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए। लहसुन के अंदर एक आर्गेनिक सल्फर कंपाउंड पाया जाता है जिसको बोलते हैं Allicin और ये Allicin ही responsible होता है इसके अंदर पाए जाने वाली सभी therapeutic properties के लिए। 

लहसुन आपके LDL यानी bad cholesterol को कम करता है और HDL यानी good cholesterol को भड़ाता है। इसके साथ साथ आपके ब्लड प्रेशर को भी कंट्रोल करने में काम आता है। 

लहसुन के अंदर एंटी इंफ्लेमेटरी और एंटी बैक्टीरियल प्रोपर्टीज़ भी होती है। लहसुन आपके हार्ट की ओवरआल हेल्थ के लिए काफी अच्छा है। 

एक दिन मैं एक से दो garlic के clove आप ले सकते हैं सुबह खाली पेट पानी के साथ, इसको आप चबा कर भी ले सकते हैं या फ़िर इसके सुप्प्लिमेंट्स भी आते हैं, आप इन सुप्प्लिमेंट्स को भी ले सकते हैं। 

इसके अलावा आप लहसुन को अचार की तरह भी ले सकते हैं जो अचार सिरके के साथ हो बिना तेल वाला। 

लहसुन से जुडी कई सारी रिसर्च हो चुकी हैं जिससे ये पता चलता है के रोज़ाना लहसुन लेने से कोलेस्ट्रॉल कम करने में मदद मिलती है।

2- ग्रीन चाय (Green Tea)

green-tea-se-cholesterol-kam-karen

दूसरी बहुत बढ़िया चीज़ जो आपके कोलेस्ट्रॉल को कम करती है वो है Green Tea, जी हाँ Green Tea taste मैं भी बहुत बढ़िया होती है इसको पीकर रिफ्रेशमेंट भी होता है और ये साथ साथ आपके कोलेस्ट्रॉल लेवल को भी कम करती है। 

ये आपके LDL यानी bad cholesterol को कम करती है और HDL यानी good cholesterol को बढ़ाती है। 

Green Tea आपके पेट के अंदर जो एक्स्ट्रा फैट होता है उसे कम करती है और चुकी इसमें एंटी इंफ्लेमेटरी और एंटी ऑक्सीडेंट प्रॉपर्टीज होती हैं इसीलिए Green Tea आपके हार्ट को प्रोटेक्ट करने का काम भी करती है। 

एक दिन मैं दो से तीन कप आपको लेने चाहिए बिना चीनी और बिना दूध के साथ।

3- साबुत धनिया (Coriander seed) 

dhaniya-se-cholesterol-kam-kare

धनिया हमारे हार्ट के लिए काफी फायदेमंद चीज़ है। वैसे तो धनिया हमारे खाने में काफी use होता है लेकिन अगर इसको आप therapeutic तोर पे लेना चाहते हैं तो भी इसके बहुत सारे फायदे हैं। 

आयुर्वेदिक में medicine के तोर पे इसको use किया जाता है और ये आपके कोलेस्ट्रॉल को घटाने मैं काफी मदद करता है। 

धनिये के वैसे तो और भी बहुत सारे फायदे हैं, ये आपके दिमाग को भी अच्छा करता है , बालों को मजबूत करता है ,आपकी आंखों की रोशनी को भी बढ़ाता है लेकिन इसका सबसे बढ़िया बेसिक बेनिफिट है वो है आपके बॉडी के कोलेस्ट्रॉल को कम करने का। 

इसको आप भून कर खा सकते हैं , काफी tasty भी लगता है या सोंफ के साथ भी मिला कर खा सकते हैं , मिश्री के साथ मिलाकर आप इसको ले सकते हैं , नारियल के साथ मिलाकर भी आप इसको ले सकते हैं। कई सारे तरीके हैं जिसके थ्रू आप इसको ले सकते हैं , जैसे भी आपको अच्छा लगे वैसे लें। 

एक दिन मैं एक से दो चम्मच धनिये के बीज ले सकते हैं और ये आपके कोलेस्ट्रॉल को बहुत जल्दी घटाने का काम करेगा।

4 – फल (Fruits)

फल हमारी बॉडी के लिए बहुत ही ज़रूरी आहार में आते हैं। फलों में काफी ज़्यादा एंटी ऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं और ये आपके इम्यून सिस्टम को भी मज़बूत करते है। 

रोज़ाना फल खाने से बॉडी का कोलेस्ट्रॉल लेवल तो कम होता  ही है , उसके साथ साथ ये बिमारियों को भी दूर रखते हैं। 

मोटापा कम करने में भी फल काफी मददगार साबित होते हैं। 

वैसे तो आप season से हिसाब से कोई भी फल खा सकते हैं लेकिन कुछ फल जैसे कि सेब , अंगूर , संतरे , स्ट्रोबेर्री , आदि रोज़ाना खाने से आपके कोलेस्ट्रॉल level को तेज़ी से कम करने में काफी मदद करेंगे।

5 – इसबगोल की भुसी  (Psyllium husk)

इसबगोल की भुसी 

आपके कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए इसबगोल की भुसी बहुत ही कमाल की चीज़ है। अमरीका के FDA ने भी इसको माना है कि इसबगोल की भुसी कोलेस्ट्रॉल को कम करने में काफी मददगार होती है। 

आप इसी बात से अंदाज़ा लगा सकते हैं कि अगर FDA ने ये माना है तो ये असरदार तो होगी ही। 

इसके अंदर बहुत ज़्यादा soluble fiber पाया जाता है और ये आपके पेट की चर्बी को कम करने में मदद करता है और ब्लड के अंदर से कोलेस्ट्रॉल को कम करने का भी काम करता है। 

एक से दो चम्मच तक इसबगोल की भुसी आप ले सकते हैं रोज़ाना पानी के साथ या दही के साथ। 

नियमित रूप से इसे लेने से आपके कोलेस्ट्रॉल लेवल में अंतर आएगा और चुकी इसमें काफी मात्रा में फाइबर होते हैं तो ये आपके पेट की समस्याओं के लिए भी काफी फायदेमंद रहेगा।

6 – मेथी दाना (Fenugreek Seed)

methi-daana-se-cholesterol-kam-kare

मेथी दाना अक्सर लोग डायबिटीज को मैनेज करने के लिए इस्तेमाल करते हैं लेकिन ये कोलेस्ट्रॉल को कम करने मैं भी काफी फायदेमंद होता है। 

इसके अंदर एंटी इंफ्लेमेटरी और एंटी ऑक्सीडेंट प्रॉपर्टीज भी पायी जाती हैं। 

इसके अंदर एक चीज़ पायी जाती है -“saponins” (सैपोनिन्स), ये सैपोनिन्स आपके कोलेस्ट्रॉल को कम करने का काम करता है और इसके साथ साथ इसमें फाइबर पाया जाता है वो फाइबर आपके लिवर के अंदर जो कोलेस्ट्रॉल बन रहा है जो हमारी बॉडी बनाती है उसको भी कम करने का काम करता है। 

तो ओवरआल आपके बॉडी के कोलेस्ट्रॉल प्रोफाइल को कम करने के लिए मेथी बहुत अच्छा काम करती है। 

एक से दो चम्मच तक आप मेथी के दाने ले सकते हैं पानी में भिगोने के बाद सुबह नास्ता करने से पहले या नास्ता करने के तुरंत बाद।

7 – अमला (Amla)

amla-se-cholesterol-kam-kare

अमला विटामिन C  का भरपूर source है और इसमें एंटी ऑक्सीडेंट्स काफी ज़्यादा मात्रा मैं पाए जाते है। 

अमला से आपका कोलेस्ट्रॉल लेवल भी कम होता है और चुकी इसके अंदर एंटी ऑक्सीडेंट्स काफी मात्रा में होते हैं इसीलिए ये आपकी नसों को ढीला करने मैं काफी मदद करता है।

अमला आपके हार्ट diseases को दूर रखने मैं भी काफी मददगार होता है साथ ही आपके दिल को healthy करता है। 

अमला आपकी ओवरआल हेल्थ के लिए काफी अच्छा है और इसे आप रोज़ाना अपनी diet मैं use कर सकते हैं।

एक से दो अमला आप ले सकते हैं रोज़ाना , कच्चा अमला खाना थोड़ा मुश्किल है इसीलिए आप इसको मुरब्बे की form मैं ले सकते हैं या अमला candy भी ले सकते हैं। 

हांलाकि मुरब्बे और candy मैं काफी शुगर होती है इसीलिए अगर कच्चा खा पायें तो कच्चा खाएं या फिर इसको पाउडर के फॉर्म में भी ले सकते हैं। 

कच्चा अमला सुबह खाली पेट लें और अगर पाउडर की फॉर्म में ले रहे हैं तो इसे रात को गुनगुने पानी के साथ सोते समय लें।

8 – ओट्स (Oats)

oats-se-cholesterol-kam-kare

ओवरआल हमारे कोलेस्ट्रॉल profile को maintain करने के लिए oats काफी helpful होते हैं। 

Oats के अंदर soluble fiber पाया जाता है जो कि आपके intestine से excess फैट और excess sugar को absorb होने से रोकता है। इस वजह से हमारे शरीर में जो HDL यानी good cholesterol बढ़ जाता है और जो bad कोलेस्ट्रॉल होता है यानी LDL वो कम होता है।

9 – फिश (Fish)

fish-khane-se-cholesterol-turant-kam-karen

जो लोग non-veg खाते हैं उन लोगों को fish regularly अपनी डाइट में शामिल करनी चाहिए। 

Fish में Omega 3 Fatty Acids होते हैं जो आपकी बॉडी खुद से नहीं बना पाती है, और ये Fatty Acids आपके हार्ट और कोलेस्ट्रॉल के लिए बहुत ज़्यादा फायदेमंद होते हैं।

ये रिसर्च से भी साबित हो चुका है कि हफ्ते में 2 बार अगर आप Fatty Fish खाते हैं तो ये आपके हार्ट के लिए और आपके कोलेस्ट्रॉल के लिए काफी मददगार होगी। 

ये LDL यानि bad कोलेस्ट्रॉल को कम करती है और HDL यानि Good कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाती है।

दोस्तों कोलेस्ट्रॉल एक ऐसी चीज़ है जिसको ठीक तरीके से मैनेज करना बहुत ज़रूरी होता है, तो जो हर्ब्स और होम remedies इस आर्टिकल मैं बताई गयी हैं उनको ज़रूर follow करें ठीक तरीके से। 

और हाँ , कोलेस्ट्रॉल को कम करने में diet के साथ साथ exercise और healthy lifestyle का भी बहुत बड़ा रोल होता है।

तो , regularly exercise करें और अपनी lifestyle को भी healthy रखें जिससे आपकी overall health काफी अच्छी होगी और आपको कई सारी बिमारियों से भी मुक्ति मिलेगी।  

दोस्तों मुझे उम्मीद है कि आपको इस article से अच्छी जानकारी मिली होगी। Sehat talk पर आने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

हमसे संपर्क करने के लिए यहाँ क्लिक करे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *