विटामिन ई हमारे शरीर के लिए बहुत जरूरी होता है लेकिन इसकी खुराक के बारे में सही जानकारी होना भी बहुत जरूरी है। विटामिन ई कैप्सूल ज़रूरत से ज़्यादा खाने से कई नुकसान हो सकते हैं।

विटामिन ई anticoagulant होता है मतलब ये खून को पतला करता है। अगर विटामिन इ को ज़रूरत से ज़्यादा लिया गया तो इससे ब्रेन स्ट्रोक का और प्रोस्टेट कैंसर का खतरा बढ़ जाता है।

विटामिन इ का कोलेस्ट्रॉल कम करने वाली दवाई के साथ drug interaction देखा गया है, ये इन दवाइयों की effectiveness को कम करता है।

विटामिन ई को अधिक मात्रा में लेने से उल्टी-दस्त जैसी समस्याएं हो सकती हैं। इसलिए इसे ज्यादा मात्रा में नहीं लेना चाहिए।

कुछ लोगों को विटामिन ई से संबंधित स्किन रैश होता है। यदि आपको इस तरह की समस्या होती है तो आपको विटामिन ई कैप्सूल का सेवन नहीं करना चाहिए।

विटामिन ई को अधिक मात्रा में लेने से बालों की समस्याएं हो सकती हैं। यह बालों के झड़ने, सूखापन और रुखापन जैसी समस्याएं को उत्पन्न कर  सकता है।

विटामिन ई को अधिक मात्रा में लेने से आपके शरीर के अन्य विटामिन भी प्रभावित हो सकते हैं।  इसलिए आपको अधिक मात्रा में विटामिन ई के सेवन से बचना चाहिए।

कुछ लोगों को विटामिन ई से संबंधित दर्द और सूजन की समस्या होती है। इसलिए यदि आपको इस तरह की समस्या होती है तो आपको विटामिन ई कैप्सूल का सेवन नहीं करना चाहिए।

अगर आप विटामिन ई कैप्सूल का सेवन करने का विचार कर रहे हैं तो इस आर्टिकल को पूरा पड़ें।